फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Challan filed against the person who tried to intimidate by claiming to be a relative of the CM's OSD

Hisar News: सीएम के ओएसडी का रिश्तेदार बताकर रौब झाड़ने वाले का 6500 रुपये का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Challan filed against the person who tried to intimidate by claiming to be a relative of the CM's OSD
हिसार। नागौरी गेट क्षेत्र में नो पार्किंग जोन में कार खड़ी कर खुद को सीएम के ओएसडी आईपीएस पंकज नैन का रिश्तेदार बताकर धौंस जमाने वाले कार चालक पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। आईपीएस पंकज नैन तक वीडियो पहुंचने पर उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि वह व्यक्ति उनका कोई रिश्तेदार नहीं है और पुलिस को नियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने कार चालक पर 6500 रुपये का चालान काटा।
विज्ञापन

सोमवार शाम नागौरी गेट पर एक कार चालक ने सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में अपनी गाड़ी खड़ी कर मदन पकौड़े वाले की दुकान से पकौड़े लेने चला गया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और लोगों ने आपत्ति जताई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो चालक बिल्लू मौके पर पहुंच गया और वीडियो बनाने से रोकने लगा।
विज्ञापन

रौब झाड़ते हुए उसने कहा कि वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी आईपीएस पंकज नैन का रिश्तेदार है और वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई करवाएगा। इसके बाद हंगामा बढ़ने पर वह अपनी गाड़ी लेकर वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने इसे आईपीएस पंकज नैन के नाम से टैग करते हुए साझा कर दिया। जब वीडियो आईपीएस पंकज नैन तक पहुंची तो उन्होंने हिसार पुलिस को निर्देश दिए कि गाड़ी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसका चालान काटा जाए।

पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर गाड़ी का नंबर ट्रेस किया। जांच में पता चला कि गाड़ी जींद निवासी शमशेर सिंह संधू के नाम पर रजिस्टर्ड है, जो सेवानिवृत्त अफसर बताए जा रहे हैं। पुलिस ने नियम अनुसार वाहन स्वामी का 6500 रुपये का चालान किया है। पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने बताया कि नागौरी गेट पर सड़क पर खड़ी कार की वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान कर चालान जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed