फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Central government is not working on agricultural guarantee laws yet: Tikait

केंद्र सरकार कृषि गारंटी कानूनों पर अभी नही कर रही कामः टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Central government is not working on agricultural guarantee laws yet: Tikait
सिरसा। पत्रकार वार्ता में किसान नेता राकेश टिकैत। - फोटो : Sirsa
सिरसा। किसान नेता राकेश टिकैत देर शाम सिरसा पहुंचे और जनता भवन रोड स्थित किसान नेता लखविंद्र सिंह के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से रूबरू हुए। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार काम तो कर रही है। किसानों पर दर्ज पर्चे भी वापस ले रही हैं, कुछ मुआवजा भी दे रही है, लेकिन ये सब प्रदेश सरकार का काम है। केंद्र सरकार ने जो करना है उस पर अभी कुछ सवाल है। जैसे कि एमएसपी गारंटी कानून पर कमेटी बननी है, जिसके लिए हमने एक चिट्ठी उनको लिखी है। अभी तक सरकार ने उस चिट्ठी का जवाब उन्होंने नहीं दिया। हमें डर है कि कमेटी में दो सदस्य किसान जत्थेबंदियों के होंगे जबकि 8 या 9 सरकार के नुमाइंदे होंगे, ऐसे में हमारा पक्ष नहीं सुना जाएगा। बहुमत के आधार पर कमेटी में जो प्रस्ताव आएगा, उसमें हमारा पक्ष नहीं सुना जाएगा।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि वह भावदीन भी गए थे जहां का बेटा निशान सिंह देश के लिए शहीद हुआ है। हमारी सरकार से मांग है कि निशान सिंह को शहीद को दर्जा मिले और उनके परिवार को पूरी सुविधाएं मिलें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी के साथ साथ किसानों को बोनस भी दें। अलग-अलग राज्यों में किसानों के हाल बुरे हैं। जब तक एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनेगा और किसानों को लाभ नहीं मिलेगा, तब तक उनकी स्थिति में सुधार नहीं होगा। तेलंगाना की सरकार किसानों के लिए अच्छा कर रही है। दस हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद किसानों के परिवारों को तीन लाख रुपये देने का विचार है। शीघ्र ही कार्यक्रम होगा। अगर चंडीगढ़ में कार्यक्रम हुआ तो हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के किसान शरीक होंगे। दिल्ली में हुआ तो हरियाणा के किसान भाग लेंगे। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के सवाल में जवाब में राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार अच्छा काम कर रही है। सरकार ने एक विधायक एक पेंशन की जो नीति बनाई है वह बिल्कुल ठीक है। उसे अन्य राज्यों को फॉलो करना चाहिए। इससे सरकार पर बोझ कम पडे़गा। संसदों पर भी ये पॉलिसी लागू होनी चाहिए। अभी तक सरकार को कोई भी अल्टीमेटम नहीं दिया है। हम अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और सभी से बातचीत कर रहे हैं। सरकार अभी तो कोई भी बातचीत नहीं कर रही हम पूरे देश में जाकर यही बात कह रहे हैं कि सरकार अपनी बातचीत शुरू करें।

पंजाब में किसानों के चुनाव लड़ने पर टिकैत ने कहा कि आंदोलन में अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं। हर व्यक्ति अलग-अलग पार्टी को समर्थित रहा है लेकिन तजुर्बा तो मिला है। टिकैत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है और उन्हें तजुर्बा हो जाएगा कैसे काम करना चाहिए। जनता ने जिस हिसाब से विधायकों को जिताया है, उससे साबित हो जाता है कि दुकान करने वाला भी विधायक बन सकता है तो वह काम भी करेगा। आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तो काम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed