फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Celebrated Dev Deepawali festival by lighting lamps in Radha Krishna temple

Hisar News: राधा कृष्ण मंदिर में दीप जला कर मनाया देव दीपावली उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Dev Deepawali festival by lighting lamps in Radha Krishna temple
हिसार राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में दीप दीपावली महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
हिसार। बड़ा बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में बुधवार को देव दीपावली उत्सव मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने मंदिर परिसर में घी के दिए जलाये। घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत राहुल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आज के दिन सैकड़ों दीपक परंपरागत रीति-रिवाज के साथ जलाए जाते हैं। उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष देव दीपावली मनाई जाती है। श्रद्धालु मीना कुमारी ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से देव दीपावली पर दर्जनों दीपक जलाती आ रही हैं। आजकल परंपराओं को कायम रखना भी हमारे लिए चुनौती बनती जा रही है। हमें अपने संस्कृति का ध्यान रखना चाहिए। पर्व त्योहार के अवसर पर चली आ रही परंपरा को कायम रखना चाहिए। अर्बन एस्टेट स्थित शास्त्री पार्क स्थित मंदिर में सुबह के समय हवन यज्ञ किया गया। महिलाओं ने यज्ञ में आहुति डाली। इसके साथ महिलाओं ने सामूहिक आरती करते माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed