फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CDLU became the first university in the state to implement the new education policy

नई शिक्षा नीति लागू करने वाली सीडीएलयू बनी प्रदेश की प्रथम यूनिवर्सिटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
CDLU became the first university in the state to implement the new education policy
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय नई शिक्षा नीति को लागू करने वाली प्रदेशभर में पहला विश्वविद्यालय है। यह दावा विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने किया है। इसके तहत जहां एक ओर पिछले वर्ष छह कोर्स शुरू किए गए। वहीं, नए शिक्षा सत्र में 11 कोर्स शामिल किए जाएंगे। इस संबंध में दाखिला कमेटी ने मंथन के बाद फैसला लिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू की है। इसे वर्ष 2025 तक सभी विश्वविद्यालयों में पूरी तरह से लागू किया जाना है, लेकिन संभवत: अभी तक प्रदेश के किसी भी विश्वविद्यालय ने इसे लागू नहीं किया है, लेकिन चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने पहला कदम उठा लिया है। इसके तहत अभी तक करीब 17 कोर्स को शामिल कर लिया गया है। पिछले वर्ष छह कोर्स, जबकि इस वर्ष 11 कोर्स को नई शिक्षा नीति के तहत शामिल किया गया है।
विज्ञापन

वीसी ने बनाई दाखिला कमेटी, मंथन के बाद लिए फैसले
नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने व्यक्तिगत रुप से प्रयास किए हैं। उन्होंने इसके लिए एक दाखिला कमेटी का भी गठन किया है। डीन ऑफ एकेडमिक प्रो. एसके गहलावत की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने कई अधिकारियों को शामिल किया गया। कमेटी की 26 अप्रैल को बैठक हुई। इसमें नई शिक्षा नीति के तहत कोर्स अगले शिक्षा सत्र से लागू करने को लेकर फैसले लिए गए। इनमें बीएसई फिजिक्स, गणित, डाटा साइंस, बीसीए, बीएसई फैशन डिजाइन, फूड साइंस सहित अन्य कोर्स हैं। इससे पहले पिछले वर्ष भी सीडीएलयू ने करीब छह कोर्स शामिल कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉस्पेक्ट तैयार करने और शिकायतें सुनने के लिए भी कमेटियां गठित
नई शिक्षा नीति के तहत व्यवस्था बदलने से संभावना है कि कुछ दिक्कतें भी आएंगी। इसलिए कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने पहले ही कमेटियों का गठन कर दिया है, ताकि बाद में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए बाकायदा प्रॉस्पेक्ट कमेटी गठित की गई है। इसमें सीडीएलयू और संबंधित कॉलेजों के भी अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा कष्ट निवारण कमेटी का भी गठन कर दिया है। इसमें डीन एकेडमिक, डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डायरेक्टर यूआईटीडीसी और डिप्टी रजिस्ट्रार को शामिल किया गया है।

नई शिक्षा नीति को लागू करने वाली सीडीएलयू प्रदेशभर में पहली यूनिवर्सिटी है। नई शिक्षा नीति के तहत कोर्स को शामिल किया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा कमेटियों का भी गठन कर दिया गया है। -प्रो. एसके गहलावत, डीन ऑफ एकेडमिक, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed