फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CCTV footage of the suspects was found in connection with the theft of jewelry and cash from a businessman's house in Sector 9-11

Hisar News: सेक्टर 9-11 में कारोबारी के घर से जेवर, नकदी चोरी के आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
CCTV footage of the suspects was found in connection with the theft of jewelry and cash from a businessman's house in Sector 9-11
सीसीटीवी में नजर आए चोरी की वारदात करने वाले संदिग्ध। 
हिसार। सेक्टर 9-11 में चोर रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी दीवान चंद के कारोबारी बेटे सुरेंद्र के घर से सोने-चांदी के जेवर, 50 हजार रुपये, पुलिस मेडल चोरी मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसमें लाल रंग की शर्ट और काले रंग की टीशर्ट वाला युवक संदेह के घेरे में है। यह दोनों युवक पैदल आते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को आरडब्ल्यूए के सोशल मीडिया ग्रुप में भी डाला है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 9-11 निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उनके पिता हरियाणा पुलिस से मुख्य सिपाही के पद से सेवानिवृत हैं। कुछ साल पहले उनका निधन हो चुका है। वह जूते-चप्पलों का कारोबार करते हैं। 18 अक्तूबर को धनतेरस के दिन दोपहर बाद अपनी पत्नी मधु के साथ अपनी बेटियों के पास फतेहाबाद गए थे।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को वापस घर आए तो दरवाजे पर लगा हुआ ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखे 50 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी बाली, एक जोड़ी टॉपस, सोने की 3 ग्राम टुकड़ी, चांदी की 2 जोड़ी पाजेब, चांदी के 3 सिक्के, एक पुलिस मेडल और तीन हजार रुपए के पुराने सिक्के चोरी मिले। जांच अधिकारी विजयपाल ने बताया कि पुलिस ने कुछ सीसीटीवी हासिल किए हैं। इनमें कुछ युवक संदिग्ध हैं। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed