फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CCTV cameras installed at intersections of Hisar are not working

कैसे कसा जाएगा बदमाशों पर शिकंजा: हिसार के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे नहीं कर रहे काम

Mon, 02 Oct 2023 11:46 AM IST
नवीन दलाल सुरेश सहारण, हिसार (हरियाणा)
सुरेश सहारण, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 02 Oct 2023 11:46 AM IST
सार

हिसार में बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए मुख्य चौक-चौराहों पर सांसद कोटे से नगर निगम की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। लेकिन अब सीसीटीवी कैमरों के हालत तो ये है कि किसी का मुंह नीचे है और कुछ के तो तार टूटकर झूल रहे हैं। 

विज्ञापन

विस्तार

हिसार में वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रशासन की तरफ से शहर के चौक-चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे दगा दे चुके हैं। अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये कैमरे चालू हालत में नहीं है। समय पर कैमरों की मुरम्मत करवाई होती तो बंद नहीं होते। वारदात के बाद ओरों को बेहतर क्वालीटी के कैमरे लगवाने की नसीहत देना वाला प्रशासन खुद के कैमरे काफी समय से ठीक नहीं करवा पाया है। ऐसे में वारदात के बाद पुलिस को बदमाशों को पकड़ने में मशक्कत करनी पड रही है।

विज्ञापन


किसी की लटक रही तार तो किसी का मुंह नीचे
शहर कुछ समय तक तो ये सहीं चलते रहे। लेकिन उसके बाद इनकी देखरेख न होने के कारण कामें बढ़ती अपराधिक घटनाओं के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए मुख्य चौक-चौराहों पर सांसद कोटे से नगर निगम की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। फी समय से बंद पड़े है। सीसीटीवी कैमरों के हालत तो ये है कि किसी का मुंह नीचे है और कुछ के तो तार टूटकर झूल रहे हैं। ऐसे में वारदात के बाद जब पुलिस सीसीटीवी की फुटेज लने जाती है तो बंद होने के कारण फुटेज तक नहीं मिलती। जिले के जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी अनजाने बने बैठे हैं। लगातर बढ़ रहीं अपराधिक घटनाओं के बाद भी आलाधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के संवेदनशील एरिया में कैमरे उखाड़े
शहर के संवेदनशील एरिया पटेल नगर में आए दिन वारदात होती है। हत्या, हत्या प्रयास, लूट, रंगदारी और फायरिग की वारदात वहां पर होना कोई बड़ी बात नहीं है। अपराधिक घटनाओं के बाद वहां की मुख्य बाजार में लगे खंभों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे ताकि अपराध करने वालों में खौफ बना रहे। मगर, जिन खंभों पर कैमरे लगे हुए उन खंभों को ही उखाड़ दिया है। यहां पर लगाए गए सभी कैमरे किसी कमरे की शोभा बढ़ा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने नाकों पर लगवाए 24 कैमरे

पुलिस विभाग की तरफ से पुलिस नाकों पर हालही में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। ताकि वारदात करने के बाद यहां से गुजरने वाले बदमाश कैमरे की नजर में कैद हो जाए और पुलिस आसानी से बदमाशों को पकड सकें। इसके अलावा जिले के पुलिस थानों और चौकियों में कैमरे लगे हुए है। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है।

यहां लगे है नाके
बालसमंद नहर नाका- 4
कैमरी रोड नाका- 4
तोशाम रोड नाका- 4
रायपुर रोड नाका- 3
सेक्टर 33 टी प्वाइंट नाका- 3
सिरसा चुंगी नाका- 2
बालसमंद मार्ग नाका- 2
बालसमंद बार्डर नाका- 2

ये पड़े है बंद
तलाकी गेट - 2
नागोरी गेट- 1
पारिजात चौक- 1
बीकानेर चौक पर नहीं है
रानी लक्ष्मीबाई चौक- 3
आईजी चौक- 5
कैंप चौक- 3
डाबड़ा चौक- 3
जिंदल चौक- 4

सभी नाकों पर लगे कैमरे चालू
जिले में पुलिस नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरे लगाए है। सभी कैमरे काम कर रहे है। शहर के चौक-चौराहों पर नगर निगम की तरफ से कैमरे गए है। अगर, कैमरे बंद है तो संबंधित विभाग से तालमेल कर शुरू करवा दिए जाएंगे। -गंगाराम पूनियां, पुलिस अधीक्षक, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed