फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash was looted by attacking the fruit shop operator and his brothers

फलों की दुकान चलाने वाले संचालक और उसके भाईयों पर हमला कर नकदी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Cash was looted by attacking the fruit shop operator and his brothers
हिसार। मय्यड़ गांव में फलों की दुकान चलाने वाले धर्मबीर और उनके दो भाइयों पर तीन युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी करीब साढ़े 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्तपाल में भर्ती कराया गया। सदर थाना पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मारपीट, छीना झपटी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस में दी शिकायत में मय्यड़ गांव के रहने वाले धर्मबीर ने बताया कि खरड़ मार्ग पर उसकी फलों की दुकान है। सुबह करीब पांच बजे दुकान पर साफ-सफाई कर रहा था। इस दौरान गांव का भूरा, भोला और एक अन्य युवक आए और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जेब से साढ़े 15 हजार रुपये निकाल लिए। शोर सुनकर पास वाली दुकान से ताऊ के बेटे गुलाब और छोटा भाई सिंकदर उसे छुड़वाने आया तो उनसे भी मारपीट की। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भूरा, भोला और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed