फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cash, mobile and liquor robbed from wine shop at knife point

चाकू की नोक पर शराब ठेके से नकदी, मोबाइल और शराब लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cash, mobile and liquor robbed from wine shop at knife point
कालांवाली। गदराना रोड पर स्थित शराब उप-ठेके पर चार बदमाश चाकू की नोक पर गल्ले से नकदी, मोबाइल और शराब की पेटी लेकर फरार हो गए। कालांवाली पुलिस ने शराब ठेके के कारिंदे अजीत कुमार निवासी चतरा झारखंड की शिकायत पर चार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कारिंदे अजीत कुमार ने बताया कि बुधवार रात्रि वह ठेका बंद करके अंदर खाना खा रहा था। इस दौरान चार युवक ठेके पर आए और कहा कि उन्हें शराब की पेटी खरीदनी है। उसने दरवाजा खोल दिया। भीतर आकर उन्होंने चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले से 1500 रुपये, उसका मोबाइल व एक पेटी देसी शराब माल्टा लूटकर उसे अंदर बंद करके फरार हो गए। उसने पुलिस को बताया कि लुटेरे 20 से 25 वर्ष की आयु के थे। एक ने सफेद और दूसरे ने काली शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed