फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against the principal for calling a female worker a casteist word

Hisar News: महिलाकर्मी को जातिसूचक शब्द कहने पर प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 04 Apr 2023 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Case registered against the principal for calling a female worker a casteist word
हांसी। राजकीय महिला आईटीआई की महिला सफाई कर्मचारी ने प्रिंसिपल पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। सदर थाना पुलिस ने महिलाकर्मी बंटी की शिकायत पर महिला प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बंटी ने बताया कि वह वर्ष 2009 में कौशल निगम के तहत महिला आईटीआई में कार्यरत थी। प्रिंसिपल उनके साथ अभद्र भाषा व जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करके उन्हें बदनाम करती आ रही थी। जब वह सुबह ड्यूटी पर जाती थी तो प्रिंसिपल उनका फोन ले लेती और उसके फोन से परिचितों को कॉल कर अभद्रता से बात करती। सोमवार को बंटी ने अपने साथ काम करने वाली महिलाओं को इस बारे में बताया। इसके बाद सभी महिला कर्मचारी एकत्रित होकर प्रिंसिपल कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रदीप भानखड़ सहित कृष्ण माजरा भी थे। बंटी ने बताया कि प्रिंसिपल उनसे घर का काम भी करवाती थी। महिला कर्मी कविता ने भी प्रिंसिपल पर वेतन रोकने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed