फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against Tantrik and his partner for abetting the beautician to commit suicide

तांत्रिक और उसके साथी पर ब्यूटीशियन को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Tantrik and his partner for abetting the beautician to commit suicide
मंडी आदमपुर। गांव सीसवाल में 20 जुलाई को संदिग्ध परिस्तिथियों में फंदे से लटकी मिली महिला की मौत मामले में पुलिस ने अब धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। इससे पहले पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की थी।मृतका के पति सुभाष चंद्र के बयान पर पुलिस ने गांव खैरमपुर निवासी तांत्रिक और उसके साथी सुनील पर महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी गांव आदमपुर निवासी कमला के साथ हुई थी। उसके एक लड़का व एक लड़की है। उसकी पत्नी पिछले 2 साल से तांत्रिक के चक्कर में पड़ी थी। उन्हें लग रहा था कि उस पर कोई प्रेत आत्मा का साया है। उसकी पत्नी एक गांव में सिलाई व ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। 20 जुलाई को उसकी पत्नी अपनी दुकान पर गई थी, लेकिन रात करीब आठ बजे तक घर पर नहीं लौटी। इसके बाद जब वह दुकान पर गया तो उसका शव फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी साली के लड़के कपिल ने उसे बताया कि कमला के पीछे सुनील और तांत्रिक लगे थे। उसने फोन पर बताया था कि वे लोग उसे जान से मारने की नीयत से दुकान के पास चक्कर काट रहे हैं। कपिल ने बताया कि सुनील, तांत्रिक उसके व्हाटसएप नंबर पर संदेश करते थे और उसने डर के मारे यह बात किसी को नहीं बताई। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर तांत्रिक और उसके साथी सुनील के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed