फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against more than 200 farmers for blocking the path of BJP leaders while campaigning

चुनाव प्रचार करने के दौरान भाजपा नेताओं का रास्ता रोकने पर 200 से अधिक किसानों पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Case registered against more than 200 farmers for blocking the path of BJP leaders while campaigning
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के काफिले को गांव में न जाने देने और रास्ता बंद कर नारेबाजी करने के आरोप में पुलिस ने 200 से अधिक किसानों पर चुनाव प्रचार में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। किसानों की ओर से बीते दिन तलवाड़ा खुर्द में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचने वाले भाजपा नेताओं का विरोध करने के लिए गांव के सभी रास्तों को बंद कर दिया और अवरोधक लगा दिए। जिसके बाद अब पुलिस ने 16 नामजद व 150 अन्य किसानों के खिलाफ और कोटली में एक नामजद व 50 अन्य किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीते दिन वीरवार को भाजपा नेताओं की ओर से गांव तलवाड़ा खुर्द में चुनाव प्रचार के लिए कार्यक्रम किया था। किसानों को मामले की सूचना मिली तो किसान पहले ही गांव के सभी रास्तों पर अवरोधक लगाकर और काले झंडे लेकर सड़क पर देकर बैठ गए। गांवों में चुनाव प्रचार करने के लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, प्रत्याशी गोबिंद कांडा, विधायक गोपाल कांडा, अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला को आना था। हालांकि बाद में उक्त नेता आए और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को हटाया। भाजपा नेताओं के काफिले को प्रचार करने से रोकने और रास्ता अवरुद्ध करने के आरोप में शीशपाल निवासी मिठी सुरेरां की शिकायत पर पुलिस ने 16 नामजद व 150 अन्य के खिलाफ धारा 127, 147, 149, 283, 341 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं कोटली में भी किसानों ने भाजपा नेताओं के गांव में आने से पहले ही गांव के चारों तरफ के रास्तों को बंद कर दिया गया। जिसके बाद अब पुलिस ने एक नामजद व 50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

तलवाड़ा खुर्द में इन किसानों पर हुआ मामला दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप, जीवन, बलजिंद्र, गुरचरण सिंह, हितेश, शेर सिंह, नीटू, इकबाल, तरसेम, कुलवंत, छिंदा सिंह, भूपेंद्र सिंह, पम्मा भंगू, महंगा सिंह कंबोज, बीटू नामधारी, प्रेमचंद, खान चंद कंबोज व 150 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर ताराचंद को सौंपा गया है। वहीं कोटली में गुरबिंद्र सिंह व 50 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममेरा और पोहड़ा में किसानों ने भाजपा नेताओं को दिखाए काले झंडे
शुक्रवार को भी ऐलनाबाद के गांवों में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे विधायक गोपाल कांडा और अजय चौटाला के काफिले को किसानों ने काले झंडे दिखाए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं किसानों ने कहा कि लगातार उनका आंदोलन जारी रहेंगे। भाजपा नेताओं को गांवों में प्रचार करने के लिए नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed