फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case registered against husband for demanding dowry and assault

Hisar News: पति पर दहेज मांगने और मारपीट का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Case registered against husband for demanding dowry and assault
बास। नारनौंद के वार्ड नंबर 11 निवासी मोनिका ने पति मंगतुराम समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज मांगने, स्त्रीधन वापस न देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद पति मंगतुराम के खिलाफ आरोप सही पाए और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मोनिका ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पहले बोबुआ निवासी मंगतुराम से हुई थी। उसने 19 जून को पुलिस अधीक्षक हिसार को शिकायत दी थी। जांच में सास मूर्ति देवी, देवर मनोज, ननद प्रमील, सरोज और भोती पर लगाए गए आरोप गलत पाए गए। पुलिस ने पति मंगतुराम के खिलाफ दहेज मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप सही पाए। नारनौंद थाने में मंगतुराम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed