फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case of attempted abortion of unmarried: three more private hospitals on the target of health department, girl's condition critical

अविवाहित के गर्भपात के प्रयास का मामला : स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर तीन और निजी अस्पताल, लड़की की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Case of attempted abortion of unmarried: three more private hospitals on the target of health department, girl's condition critical
हिसार। अग्रोहा मेडिकल में 19 वर्षीय अविवाहित लड़की की गर्भपात के प्रयास के बाद हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले के उजागर होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पड़ाव एरिया के एक निजी अस्पताल समेत दो अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाल चुकी है। विभाग के निशाने पर अब तीन अन्य निजी अस्पताल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार रात को पड़ाव एरिया के एक निजी अस्पताल में छापा मारा था। टीम ने वहां से सीसीटीवी की डीवीआर कब्जे में ली। टीम सदस्यों ने स्टाफ सदस्यों से मामले बारे काफी देर तक पूछताछ की। इससे पहले टीम तोशाम के एक अस्पताल में छापा मार चुकी है। वहीं लड़की अग्रोहा मेडिकल में वेंटीलेटर पर है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के एक गांव की अविवाहित गर्भवती लड़की को कुछ लोग अस्पताल में ले गए और स्टाफ ने बात कर लड़की के गर्भपात की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच लड़की की तबीयत बिगड़ गई। परिजन लड़की को घर ले गए। किसी ने मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 16 मार्च को लड़की का सिविल अस्पताल में महिला चिकित्सक से चेकअप कराया। महिला चिकित्सक ने लड़की की हालत नाजुक बताई। टीम ने इसके बाद लड़की को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल कराया था। वहीं, परिजनों ने अभी टीम को कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed