फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Case filed against 13 people for cutting illegal colony at two places in Barwala

Hisar News: बरवाला में दो जगह पर अवैध कॉलोनी काटने पर 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 13 people for cutting illegal colony at two places in Barwala
बरवाला। शहर में बरवाला-दौलतपुर और बरवाला-हांसी रोड पर अवैध कॉलोनी काटने पर जिला नगर योजनाकार की तरफ से बरवाला थाने में 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

शिकायत में जिला नगर योजनाकार ने बताया कि कॉलोनाइजर ने शहर के अंदर बरवाला-दौलतपुर रोड पर विजय विहार के नाम से अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेच दिए। विभाग ने कॉलोनाइजर को नोटिस भी दिया, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं मिला। बरवाला पुलिस ने संतोख सिंह निवासी बीघड़ रोड जिला फतेहाबाद, दिलबाग सिंह निवासी सिरसा, विक्रम सिंह निवासी सिरसा, हरदयाल सिंह निवासी फतेहाबाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। ऐसे ही एक अन्य मामले में दी गई शिकायत में बताया कि सुमिता रानी, ओमप्रकाश, नीलम, प्रवीण, अनिल कुमार, शर्मिला देवी, प्रमिला देवी, राजवंती व कांता देवी ने बरवाला-हांसी रोड पर न्यू आश्रम कॉलोनी के नाम से कॉलोनी काट दी। साथ ही कॉलोनी में डिवाइडिंग रोड, इंटरलॉकिंग लगाकर गली व प्लॉट काट दिए। पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed