{"_id":"686c1ddaab473ba2d904dfd1","slug":"car-riders-kidnapped-the-young-man-in-broad-daylight-hisar-news-c-21-hsr1020-662387-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कार सवारों ने दिनदहाड़े युवक को अगवा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कार सवारों ने दिनदहाड़े युवक को अगवा किया
विज्ञापन
हिसार। ओल्ड कोर्ट एरिया में सोमवार दोपहर को कार सवार लोग ग्लोबल स्पेस निवासी इशांत को अगवा कर भाग गए। सूचना मिलने पर सीआईए और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एरिया के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। समाचार लिखे जाने तक अपहृत युवक का कुछ पता नहीं चला था। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चानौत गांव का इशांत यहां ग्लोबल स्पेस में रहता है। वह रविवार को दोस्त प्रियांशु की स्कार्पियो लेकर दोस्त ललित के साथ ओल्ड कोर्ट एरिया की एक दुकान में कॉफी पीने आया था। वे दोपहर करीब दो बजे कॉफी शॉप के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान एक कार आई। उसमें से तीन-चार युवक नीचे उतरे और इंशात के पास आए। उसके बाद वे इशांत को पकड़कर उसे कार में अगवा कर ले गए। ललित ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
उसके बाद सीआईए व सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले बारे इशांत के परिजनों को बताया। फिर परिजन पीएलए चौकी में पहुंचे और शिकायत दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो