{"_id":"64cfe3a8d2275ca5000b7bee","slug":"car-overturned-due-to-tire-burst-near-mundhal-9-people-injured-hisar-news-c-21-hsr1005-194035-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मुंढाल के पास टायर फटने से पलटी गाड़ी, 9 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मुंढाल के पास टायर फटने से पलटी गाड़ी, 9 लोग घायल
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल।
बास। मुंढ़ाल के पास टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से घायलों का इलाज करके उनको हिसार के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बास क्षेत्र में दिल्ली नेशनल हाईवे पर मुंढाल गांव के पास एक पिकअप गाड़ी का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 45 वर्षीय मायावती, 40 वर्षीय नीलम, 50 वर्षीय बिमल, 60 वर्षीय सूरत सिंह, 65 वर्षीय चांद राम, 65 वर्षीय मंदरूप, 55 वर्षीय कमलेश, 50 वर्षीय कमला, 50 वर्षीय शीला को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों ने बताया कि टायर फटने से उनकी गाड़ी हाईवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गाड़ी पलटते ही लोग मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। मददगार लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मुंढाल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई व एंबुलेंस को बुलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का उपचार कर हिसार रेफर कर दिया।
मुंढ़ाल पुलिस चौकी से हेड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने बताया कि सभी घायल भिवानी के गांव सुरपुरा खुर्द के रहने वाले हैं। गाड़ी में एक ही परिवार के महिलाओं सहित 13 लोग सवार थे। ये सभी गांव सिघंवा खास में अपने रिश्तेदार की मृत्यु के होने पर शोक सभा में जा रहे थे। जब इनकी गाड़ी मुंढाल ओवरब्रिज पार करके कुछ दूर हाईवे पर पहुंची तो गाड़ी का टायर फट गया था।