फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Car climbs on national player's feet, cash snatched from father

नेशनल खिलाड़ी के पांव पर चढ़ाई कार, पिता से छीनी नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Car climbs on national player's feet, cash snatched from father
अस्पताल में उपचाराधीन मुकुल। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। खेल अभ्यास करके लौटे रहे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पर कार चढ़ाने और उसके पिता से नकदी छीनने का मामला सामने आया है। खिलाड़ी के परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं। घायल खिलाड़ी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

पुराना बस स्टैंड निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका बेटा साढ़े 15 वर्षीय मुकुल तीरंदाजी का राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी है। चार अक्तूबर को वह अपने बेटे को भीम खेल परिसर में अभ्यास करवाकर वापस घर लेकर जा रहा था। जब वह हुडा पार्क के नजदीक पहुंचा तो ब्रेजा कार में शराब के नशे में एक युवक उतरा और उससे जबरन रुपये छीनने लगा। सुनील का आरोप है कि आरोप कार सवार उससे 4850 रुपये छीनकर ले गया। विरोध करने पर उसके बेटे मुकुल पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मुकुल के दाएं पांव में फ्रैक्चर आ गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि पांच अक्तूबर को सिविल लाइन पुलिस थाने से जांच अधिकारी उसके बेटे के बयान लेने के लिए आया था, मगर वह घायल होने के कारण बयान नहीं दे पाया। बाद में उन्होंने जांच अधिकारी से फोन पर संपर्क किया तो उसने इस मामले में सिर्फ सड़क हादसे का केस बनाने की बात कही और इस संबंध में अब तक कोई बयान नहीं लिए हैं। शुक्रवार को घायल के परिजन डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह से मिले। डीएसपी ने उन्हें इस संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed