फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Caption Abhimanyu

पर्सनैलिटी के लिए जीजेयू में शुरू करें राहगिरी : कैप्टन अभिमन्यु

Thu, 05 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Thu, 05 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Caption Abhimanyu

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आइडिया दिया है कि पर्सनैलिटी डेवल्पमेंट के लिए जीजेयू में राहगिरी शुरू करवाएं। एक दिन ऐसा हो, जब यूनिवर्सिटी की किसी सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाए।

विज्ञापन


उस पर कोई युवा बैंड बजाएं, कोई साइकिलिंग करें, कोई सिंगिंग तो कोई डांस का हुनर दिखाएं। ऐसे ही क्रिएटिव आइडियाज से स्टूडेंट्स की पर्सनैलिटी में और निखार आएगा। कैप्टन जीजेयू में चल रहे दो दिवसीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कैप्टन ने बताया कि उन्होंने यह आइडिया रोहतक स्थित एमडीयू के वीसी को दिया था, जिसके बाद वहां राहगिरी शुरू भी की गई थी। 
विज्ञापन


माइक संभालते ही फाइनेंस मिनिस्टर ने कहा कि उन्हें युवाओं के बीच आकर कॉलेज के दिन याद आ गए। किसी भी नौजवान की जिंदगी में पढ़ाई के दौरान सारा साल एक तरफ होता है और यूथ फेस्टिवल के दिन अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले 50 साल देश निर्माण में दें
कैप्टन ने कहा कि हमें सौभाग्य मिला है कि हम उस देश में पैदा हुए हैं, जहां नैतिकता और भावना है। आज का युवा अगले 50 साल तक देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

आजादी के 69वें साल में देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ है और इसकी 65 करोड़ युवाओं ने अहम भूमिका निभाई है। शिक्षा व्यवस्था पर वित्तमंत्री ने कहा कि पाठ्यक्रम की शिक्षा केवल 15 प्रतिशत तक ही विद्यार्थी के विकास में काम आती है, बाकी 85 प्रतिशत विकास इसी तरह की अतिरिक्त गतिविधियों और यूनिवर्सिटी कैंपस से मिलता है। इसलिए यूथ फेस्टिवल, स्पोर्ट्स एक्टिविटी व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों को जरूर शामिल होना चाहिए।

डॉ. कलाम को किया याद
अपने भाषण में लोकतंत्र की बात करते हुए वित्तमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को याद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में हम कह सकते हैं कि हमारा मुखिया गरीब परिवार में पैदा हुआ है। साथ ही समुद्र तट के किनारे अल्पसंख्यक परिवार में पैदा होकर डॉ. कलाम देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचकर राष्ट्रपति बने। यह सब मजबूत लोकतंत्र के कारण ही हुआ है।

दाल की कीमत कम करने के कर रहे प्रयास
फेस्टिवल में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि दाल की बढ़ी कीमतों को कम करने के प्रयास चल रहे हैं। कुछ ही दिनों में स्थिति सामान्य होने की संभावना है।


कुलदीप शर्मा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता ने बौखलाहट में बयान दिया है। रॉबर्ट वाड्रा मामले पर बोले कि जांच चल रही है, मेरा बयान देना मुनासिब नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed