{"_id":"6529889b5dd7b155c204d526","slug":"canter-hits-bike-youth-dies-two-injured-hisar-news-c-21-hsr1005-239423-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
हिसार। गांव न्योली कलां के पास वीरवार शाम को कैंटर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। एक युवक की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान काबरेल निवासी जयबीर के रूप में हुई है। जयबीर के दो बच्चे हैं। उसके पिता की भी पहले मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धर्मवीर सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई जयबीर (40), पड़ोसी सुशील और मनोज 12 अक्तूबर को बाइक पर हिसार गए थे। शाम को लौटते समय न्योली कलां गांव के बस अड्डा पर पहुंचे तो सामने आ रहे कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया, यहां जयबीर को अरेफर किया गया। इसके बाद परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए, जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।