फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Candidates caught using Bluetooth in village secretary's examination

ग्राम सचिव की परीक्षा में ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते परीक्षार्थी पकड़ा

Sun, 10 Jan 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Candidates caught using Bluetooth in village secretary's examination
शहर में शनिवार को आयोजित की गई ग्राम सचिव की परीक्षा में एक परीक्षार्थी प्रवीण को ब्लूटूथ का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा है। सेंटर अधिकारियों ने परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने उसकी मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों जगबीर पूनिया और संदीप के नाम बताए हैं। खबर लिखे जाने तक सिविल लाइन थाना पुलिस केस दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

ग्राम सचिव की परीक्षा को लेकर शहर में 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तोशाम रोड स्थित सेंट कबीर स्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र पर शनिवार को शाम के सत्र की परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षक को एक परीक्षार्थी की गतिविधि देखकर शक हुआ। इस पर उसने उक्त परीक्षार्थी की जांच की तो उसके पास से ब्लूूटूथ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान किरोड़ी गांव निवासी प्रवीण के रूप में हुई। इसके साथ ही पर्यवेक्षक ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। इसके बाद उक्त परीक्षार्थी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास मिले ब्लूटूथ को भी अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मतलोडा निवासी जगबीर पूनिया और टोकस निवासी संदीप बाहर से उसकी मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed