फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Campaign launched to catch monkeys and stray dogs

Hisar News: बंदरों और आवारा कुत्ते पकड़ने के लिए चलाया अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Campaign launched to catch monkeys and stray dogs
नगर निगम टीम द्वारा पकड़े गए कुत्ते।

विज्ञापन



हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) परिसर में बंदरों और आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों पर नगर निगम ने कड़े कदम उठाए हैं। शनिवार को निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाकर 20 आवारा कुत्तों को पकड़कर परिसर से बाहर किया। निगम की टीम ने यह भी आश्वासन दिया है कि अगले शनिवार को दोबारा अभियान चलाया जाएगा।

विश्वविद्यालय परिसर में पिछले 15 दिनों के दौरान बंदरों व आवारा कुत्तों के हमलों में आठ लोग घायल हो चुके थे जिससे छात्रों और स्टाफ में भय का माहौल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगम ने यह कार्रवाई की। विश्वविद्यालय स्टाफ ने अभियान के लिए नगर निगम का आभार जताया है।
विज्ञापन


इस संबंध में गजूटा के प्रधान विनोद गोयल की ओर से नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही अमर उजाला ने भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के तहत नगर निगम की टीम लगातार इस तरह के अभियान चला रही है ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed