फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Call for voter list verification at the booth level during the SIR campaign.

Hisar News: एसआईआर अभियान में बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन का आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Call for voter list verification at the booth level during the SIR campaign.
भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्या सुनते पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। 
हिसार। पूर्व स्वास्थ्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

गुप्ता ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उल्लेख करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची का गंभीरता से सत्यापन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनकल्याणकारी शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासनिक अधिकारियों को जनशिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने नागरिकों से अपनी समस्याएं बिना संकोच पार्टी मंच पर रखने का आग्रह किया, ताकि उनका त्वरित समाधान कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर सुरेश गोयल, राम चन्दर गुप्ता, अशोक मित्तल, अनुज जैन और धर्म सिंह खटकड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed