फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Business leader Praveen Tayal attacked with sticks and rods, condition critical

व्यापारी नेता प्रवीन तायल पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Business leader Praveen Tayal attacked with sticks and rods, condition critical
हांसी। दड़ा बाजार में हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीन तायल पर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे 5-6 युवकों ने लाठी-डंडों व रॉड से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रवीन एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्हें सिर व पैर में चोट लगी है। घटना की जानकारी होने पर व्यापारियों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और हमलावरों का पता लगाकर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रवीन तायल दड़ा बाजार में अग्रवाल फोटो स्टेट की दुकान से घर की तरफ निकले थे। उनके साथ सूरज जैन भी थे। मुलतान किताब घर से बत्रा बुक डिपो वाली गली में पहले से 5-6 युवक खड़े थे। लाठी-डंडे व रॉड लिए युवकों ने मुंह ढका हुआ था। जैसे ही प्रवीन वहां पहुंचे युवकों ने उनके सिर व पैरों पर वार कर दिए। साथी सूरज जैन ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को देखकर हमलावर युवक भाग निकले। घायल प्रवीन तायल को तुरंत गर्ग अस्पताल में लाया गया। हमले की सूचना मिलने पर काफी संख्या में व्यापारी व अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए। हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर हांसी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

हमेशा चर्चा में रहते हैं प्रवीन
प्रवीन तायल किसी न किसी मामले को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह अकसर विधायक विनोद भयाना का भी मुखर होकर विरोध करते हैं। वहीं व्यापारियों के हकों के लिए आवाज उठाने में आगे रहते हैं। हमले को लेकर व्यापारी वर्ग में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी नहीं हुई तो बंद करेंगे बाजार
व्यापारी नेता रामावतार तायल ने कहा कि व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आए दिन व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापारी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। कांग्रेस नेता प्रेम सिंह मलिक, जय सिंह पाली, प्रवीण बंसल, नगर परिषद के डिप्टी चेयरमैन अनिल बंसल, कमल जैन, कुलदीप भुक्कल, रविंद्र बाहर, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य तेलू जांगड़ा सहित तमाम अन्य लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed