फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Buses start from today on Jind, Fatehabad, Ambala, Rohtak, Kaithal and other routes

आज से जींद, फतेहाबाद, अंबाला, रोहतक, कैथल सहित अन्य रूट पर बसें शुरू

Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Buses start from today on Jind, Fatehabad, Ambala, Rohtak, Kaithal and other routes
बस में बैठ यात्रियों से पूछताछ करता पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Hisar
यात्रियों को सोमवार से फतेहाबाद, सिरसा, जींद, अंबाला, कैथल, भिवानी, रोहतक और सोनीपत के लिए भी बस की सुविधा मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करवाना होगा और बस स्टैंड पर मास्क लगाकर पहुंचना होगा। सुरक्षा को लेकर बस स्टैंड पर पुलिस तैनात रहेगी। यहां आने पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए जाएंगे। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि एक बस में 30 सवारियां भेजी जाएंगी। बस में सफर करने वाले सभी यात्रियों को नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

बस स्टैंड से रवाना हुईं चार बसें
रविवार को बस स्टैंड से चार बसें रवाना की गईं। सुबह आठ बजे गुरुग्राम के लिए, 9 बजे पंचकूला के लिए बस रवाना की गई। इसी प्रकार दोपहर दो बजे गुरुग्राम-दिल्ली के लिए और सवा दो बजे पंचकूला के लिए बस रवाना की गई। रविवार को ऑनलाइन पोर्टल पर चार ही बसों की ऑनलाइन बुकिंग दिखा रही थी।
विज्ञापन

आज से इन बसों की सुविधा भी शुरू, यह रहेगा समय।
- हिसार से सिरसा : सुबह साढ़े सात बजे और सुबह साढ़े 10 बजे।
- हिसार से जींद : सुबह साढ़े आठ बजे और सुबह साढ़े 11 बजे।
- हिसार से कैथल : सुबह आठ बजे और दोपहर साढ़े तीन बजे।
- हिसार से भिवानी : सुबह 9 बजे।
- हिसार से रोहतक : सुबह साढ़े 9 बजे।
- हिसार से फतेहाबाद : सुबह 10 बजे।
- हिसार से अंबाला : दोपहर एक बजे।
- हिसार से सोनीपत : दोपहर डेढ़ बजे।
वर्जन
सोमवार से यात्रियों को कई रूट पर बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। यात्री टिकट ऑनलाइन बुक करवाएं और मास्क लगाकर ही बस स्टैंड पहुंचें।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed