{"_id":"6127eaed8ebc3e219247bab7","slug":"bus-will-run-for-jodhpur-at-6-50-am-from-today-hisar-coimbatore-train-timings-changed-hisar-news-hsr6099787145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से सुबह 6:50 बजे जोधपुर के लिए दौड़ेगी बस, हिसार-कोयम्बटूर ट्रेन का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से सुबह 6:50 बजे जोधपुर के लिए दौड़ेगी बस, हिसार-कोयम्बटूर ट्रेन का समय बदला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। बस स्टैंड से शुक्रवार से जोधुपर के लिए बस चलाई जाएगी। हिसार से बस सुबह 6.50 बजे रवाना होगी। जो राजगढ़, चुरू, लक्ष्मणगढ़, सुजानगढ़, नागोर होते हुए शाम सात बजे जोधुपर पहुंचेंगी।
इस बस का नाइट स्टे जोधपुर में होगा। अगले दिन बस सुबह 6.05 बजे जोधुपर से रवाना होकर हिसार शाम सात बजे पहुंचेंगी। हालांकि अभी तक यह बस बंद थी, लेकिन अब रोडवेज ने दोबारा इस बस को चलाने का निर्णय लिया है। लॉकडाउन से पहले भी इस रूट पर बस चलती थी। लॉकडाउन में इसे बंद कर दिया गया था। यात्रियों की मांग के अनुसार इस बस सेवा को दोबारा से शुरू किया गया है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर के लिए बसों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
हिसार-कोयम्बटूर-हिसार साप्ताहिक ट्रेन की समय सारिणी में बदलाव
रेलवे की ओर से हिसार-कोयम्बटूर-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में 1 नवंबर से समय में परिवर्तन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 02475, हिसार-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 1 नवंबर से प्रत्येक बुधवार को हिसार से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर शुक्रवार को दोपहर 2.20 बजे कोयम्बटूर पहुंचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02476, कोयम्बटूर-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 1 नवंबर से प्रत्येक शनिवार को कोयम्बटूर से दोपहर 2.55 बजे रवाना होकर सोमवार को शाम चार बजे हिसार पहुंचेंगी।