{"_id":"647afccf463c31c81c033ce8","slug":"bus-service-started-from-hisar-to-haridwar-local-government-minister-flagged-off-devotees-will-get-benefits-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस सेवा: स्थानीय निकाय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस सेवा: स्थानीय निकाय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ
Sat, 03 Jun 2023 02:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 03 Jun 2023 02:11 PM IST
सार
हिसार के रोडवेज के महाप्रबंधक ने बताया कि हिसार से मेहंदीपुर बालाजी एवं कटरा के लिए भी बस शीघ्र शुरू की जाएंगी। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सौभाग्य है। हरियाणा राज्य परिवहन यात्रा सुविधा देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम रहा है।
विज्ञापन
हिसार से हरिद्वार की बस सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार रोडवेज ने शनिवार से हिसार से हरिद्वार के लिए बस शुरू की है। सुबह 8.40 बजे स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि बस रोजाना सुबह 8:40 पर हिसार बस स्टैंड से चलकर पानीपत, शामली होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 8:30 बजे वापस हिसार के लिए चलेगी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को मिलेगा धार्मिक स्थलों पर जाने का सौभाग्य
उत्तराखंड में बस किराया दर हरियाणा से ज्यादा होने के कारण बस का एक तरफ का किराया 450 रुपये लगेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए किराये में 50 प्रतिशत की छूट रहेगी। महाप्रबंधक ने बताया कि हिसार से मेहंदीपुर बालाजी एवं कटरा के लिए भी बस शीघ्र शुरू की जाएंगी। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सौभाग्य है। हरियाणा राज्य परिवहन यात्रा सुविधा देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम रहा है।
विज्ञापन