फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bus service started from Hisar to Haridwar, Local Government Minister flagged off, devotees will get benefits

हिसार से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस सेवा: स्थानीय निकाय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ

Sat, 03 Jun 2023 02:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 02:11 PM IST
सार

हिसार के रोडवेज के महाप्रबंधक ने बताया कि हिसार से मेहंदीपुर बालाजी एवं कटरा के लिए भी बस शीघ्र शुरू की जाएंगी। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सौभाग्य है। हरियाणा राज्य परिवहन यात्रा सुविधा देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम रहा है।

विज्ञापन
Bus service started from Hisar to Haridwar, Local Government Minister flagged off, devotees will get benefits
हिसार से हरिद्वार की बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार रोडवेज ने शनिवार से हिसार से हरिद्वार के लिए बस शुरू की है। सुबह 8.40 बजे स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि बस रोजाना सुबह 8:40 पर हिसार बस स्टैंड से चलकर पानीपत, शामली होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 8:30 बजे वापस हिसार के लिए चलेगी।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मिलेगा धार्मिक स्थलों पर जाने का सौभाग्य
उत्तराखंड में बस किराया दर हरियाणा से ज्यादा होने के कारण बस का एक तरफ का किराया 450 रुपये लगेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए किराये में 50 प्रतिशत की छूट रहेगी। महाप्रबंधक ने बताया कि हिसार से मेहंदीपुर बालाजी एवं कटरा के लिए भी बस शीघ्र शुरू की जाएंगी। स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सौभाग्य है। हरियाणा राज्य परिवहन यात्रा सुविधा देकर उन्हें लाभ पहुंचाने का काम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed