फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bullet rider lost his balance due to dog coming, died in accident

Hisar News: कुत्ता आने से बिगड़ा संतुलन, हादसे में बुलेट सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bullet rider lost his balance due to dog coming, died in accident
सूरजभान फाइल फोटो
हिसार। राजली गांव के पास रविवार शाम साढ़े पांच बजे बुलेट बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान सड़क पर गिरने से 30 वर्षीय सूरजभान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घोषित कर दिया। बरवाला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजली के रणबीर ने बताया कि उसके बड़े भाई राजबीर का बेटा सूरजभान इकलौता था और खेतीबाड़ी करता था। रविवार शाम वह बुलेट पर किसी काम से घिराय गांव जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर बुलेट के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक फिसल गई, जिससे सूरजभान को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूरजभान के पिता राजबीर का नौ साल पहले देहांत हो गया था। इसके बाद से परिवार की जिम्मेवारी सूरजभान पर थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed