फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bucks snatched assault by teacher

दिनदहाड़े शिक्षक से मारपीट कर रुपये छीने

Sat, 11 Jul 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sat, 11 Jul 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन

कैमरी रोड पर हरिकोट गांव के पास शुक्रवार दोपहर कार सवार युवकों ने एक शिक्षक के साथ मारपीट की। इस दौरान युवक उसका पर्स, मोबाइल फोन व बाइक की चाबी भी छीन ले गए।

विज्ञापन


पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मारपीट, चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पटेल नगर निवासी जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव मंगाली के एक निजी स्कूल में शिक्षक है। शुक्रवार दोपहर को वह ड्यूटी के बाद बाइक से वापस घर लौट रहा था। हरिकोटा गांव के पास पीछे से आ रही एक कार में सवार युवकों ने उसे जबरन रोक लिया।
विज्ञापन


यहां साइड देने को लेकर युवकों व बाइक सवार में विवाद हो गया। इस पर गाड़ी में सवार 3-4 युवकों ने जयभगवान की पिटाई कर दी। साथ ही उसका पर्स व मोबाइल फोन भी छीन लिया। शिक्षक के अनुसार पर्स में नकदी व आवश्यक कागजात आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक भी चाबी भी ले गए
वारदात के बाद हमलावर युवक शिक्षक जयभगवान के बाइक की चाबी भी ले गए। बाद में लोगों के सहयोग से उसने मंगाली चौकी पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।


घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने थाना सदर में वारदात को लेकर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विवाद सड़क पर साइड देने को लेकर हुआ। शिक्षक के साथ मारपीट की गई है। उसने पैसे आदि छीनने की भी शिकायत दी है। पुलिस की जांच जारी है। जल्द ही हमलावरों का पता लगा लिया जाएगा।
- एसआई रमेशचंद्र, मंगाली चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed