{"_id":"68c08667738faf626c0d4d54","slug":"broken-roads-and-potholes-due-to-waterlogging-will-be-repaired-hisar-news-c-21-hsr1020-706458-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जलभराव के कारण टूटी सड़कों व गड्ढों को कराया जाएगा ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जलभराव के कारण टूटी सड़कों व गड्ढों को कराया जाएगा ठीक
विज्ञापन
बरवाला। नगर पालिका हाउस की बैठक मंगलवार को प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में चेयरमैन रमेश बैटरीवाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पालिका सचिव प्रगति, वाइस चेयरमैन ताराचंद नलवा सहित विभाग के अधिकारी व पार्षदों ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव को लेकर चर्चा की गई व पानी निकासी को लेकर प्रबंधों को तेज करने का निर्णय लिया गया। जलभराव के कारण टूटी सड़कों व गलियों में गड्ढों को ठीक करने के काम में तेजी लाए जाने पर सहमति बनी।
बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा बरवाला नगर पालिका के मनोनीत पार्षदों पंकज बादल व अनूप सैनी को शपथ ग्रहण करवाई गई। नगर पालिका चेयरमैन ने बताया कि बैठक में शहर में बरसाती पानी की निकासी के इंतजाम में तेजी लाए जाने का निर्णय लिया गया है। बरसात के कारण जो गलियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनको ठीक कराया जाएगा।
पार्षदों ने कहा कि जलभराव से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी के किए गए इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। ऐसे में बरसाती पानी की निकासी के लिए ठोस इंतजाम किए जाने चाहिए। पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी उनके फोन भी नहीं उठाते है। जिसके चलते लोगों की समस्याओं का समाधान सही समय पर नहीं हो पा रहा है। नवनियुक्त पार्षद पंकज बादल व अनूप सैनी ने कहा कि वे शहर के लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करवाने का काम करेंगे।