{"_id":"613baddb8ebc3eca726e3ceb","slug":"bribery-case-vigilance-asked-for-suresh-chaudhary-s-passport-number-from-the-headquarters-hisar-news-hsr6113457156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मामला : विजिलेंस ने मुख्यालय से मांगा सुरेश चौधरी का पासपोर्ट नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मामला : विजिलेंस ने मुख्यालय से मांगा सुरेश चौधरी का पासपोर्ट नंबर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। रिश्वत मामले में फंसे ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी के लिए अरेस्ट वारंट जारी हुए 15 दिन बीत चुके हैं। अभी तक विजिलेंस सुरेश चौधरी को पकड़ नहीं सकी है। अब उसकी पकड़ के लिए विजिलेंस ने सुरेश चौधरी का पासपोर्ट नंबर मांगा है।
सिरसा विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल सोढी ने बताया कि सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर व लुकआउट नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने मुख्यालय से सुरेश चौधरी का पासपोर्ट नंबर मांगा है, ताकि वह देश से बाहर न भाग सके। वहीं दूसरी तरफ जवाब दो हिसाब दो एसोसिएशन के प्रधान राजीव सरदाना ने आरोप लगाया कि सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी के मामले में सरकारी वकील रामअवतार भी शक के घेरे में हैं। उनकी तरफ से संपूर्ण धाराएं नहीं लगवाई गई। सरदाना ने कहा कि वह इस संबंध में डायरेक्टर अभियोजन को शिकायत करेंगे।
उधर, शिकायतकर्ता रामबिलास भी विजिलेंस के खिलाफ सेशन कोर्ट पहुंच चुका है। राजीव सरदाना ने बताया कि रामबिलास का फोन, उसमें स्टोर ऑडियो व वीडियो विजिलेंस के पास हैं। इनकी अभी तक उन्हें रिसीप्ट भी नहीं मिली। ऐसे में सुबूतों को मिटाया जा सकता है। इसी संबंध में उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की है। जिस पर 17 सितंबर को सुनवाई होगी।