फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bribery case: Drug control officer's driver's bail plea rejected

रिश्वत मामला : ड्रग कंट्रोल ऑफिसर के गाड़ी चालक की जमानत याचिका खारिज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bribery case: Drug control officer's driver's bail plea rejected
हिसार। केमिस्ट संचालक से लाइसेंस जारी करने के नाम पर 40 हजार की रिश्वत लेने के मामले में फंसे ड्रग कंट्रोल अधिकारी सुरेश चौधरी के आरोपी गाड़ी चालक की जमानत याचिका खारिज हो गई है। वीरवार को आरोपी दादरी के गांव जगरामबास निवासी सुमित की जमानत पर सेशन जज अरुण कुमार सिंघल की अदालत में सुनाई हुई। वहीं, मामले में धारा 420, 120बी न जोड़ने पर सिरसा विजिलेंस से इंस्पेक्टर अनिल सोढी को भी अदालत ने फटकार लगाई।
विज्ञापन

उधर, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी के लिए सिरसा विजिलेंस लगातार दबिश दे रही है। जवाब दो-हिसाब दो एसोसिएशन के प्रधान राजीव सरदाना ने आरोप लगाया कि विजिलेंस की ओर से मामले में ढिलाई बरती जा रही है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, हरियाणा के गृहमंत्री, डीजीपी विजिलेंस और डीजीपी हेल्थ एवं स्टेट ड्रग कंट्रोलर को पत्र लिखा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि सुरेश चौधरी के खिलाफ शिकायत देने वालों को हिसार में चार्ज संभालने वाले ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान की ओर से रोका जा रहा है। उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed