फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Brahmin talent honored in a homecoming

ब्राह्मण मिलन समारोह में प्रतिभा सम्मानित

Mon, 04 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Brahmin talent honored in a homecoming

जिला ब्राह्मण सभा हिसार की ओर से रविवार को जहाजपुल स्थित धर्मशाला में ब्राह्मण मिलन और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


प्रधान दयानंद शर्मा खेदड़ और महासचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि समारोह में इंटरनेशनल, नेशनल, राज्य तथा जिलास्तर पर खेल, शिक्षा तथा अन्य गतिविधियों में अव्वल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


गायक सुमित सातरोडिया ने रागिनी के माध्यम से जागरूकता के संदेश दिए। मंच संचालन वीएल शर्मा तथा विनय शर्मा ने किया।

इस मौके पर प्रधान दयानंद ने कहा कि उनका लक्ष्य समाज के मेधावियों को आगे बढ़ाना है। समाज उनकी हर संभव मदद करेगा।

ये हुए सम्मानित
समारोह में इंटरनेशनल जूडो खिलाड़ी पूनम कौशिक, नेशनल बॉक्सिंग में शुभम शर्मा, कराटे चैंपियन हेमंत शर्मा, नेशनल जूडो खिलाड़ी प्रियंका, नेशनल ग्रेपलिंग में मोहित तिवारी, खो-खो में ज्योति वत्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यस्तर पर सम्मानित होने वालों में कराटे खिलाड़ी मानसी शर्मा, कुश्ती में पहलवान मनीषा शर्मा, पोपिंस शर्मा रहीं। शैक्षणिक क्षेत्र में राज्य शिक्षक अवॉर्ड से सम्मानित मिथिलेश शर्मा के अलावा तनुजा शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed