फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Both the wives were adamant about the dead body, not the last rites of Ravindra

शव को लेकर दोनों पत्नियां अड़ीं, नहीं रवींद्र का अंतिम संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Both the wives were adamant about the dead body, not the last rites of Ravindra
शव वाहन के आगे खड़े होकर रवींद्र का शव अग्रोहा रेफर होने से रोकती पत्नी लक्षमी व अन्य परिजन। - फोटो : Hisar
हिसार। दो पत्नियों के विवाद के कारण राजीव नगर की गली नंबर चार निवासी रवींद्र के शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भी नहीं किया हो सका। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव को शवगृह में रखवा दिया है। शव पर अपना हक जता रही दोनों पत्नियां शुक्रवार को एसडीएम से मिलने पहुंचीं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों का कहना था कि उनके पास यहां फोरेंसिक टीम नहीं है। जिस कारण शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। जिस वक्त शव को अग्रोहा रेफर किया जा रहा था। उस दौरान रवींद्र की पत्नी लक्ष्मी शव वाहन के आगे ही खड़ी हो गई। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत रवींद्र के शव को अग्रोहा रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि रवींद्र का पहली पत्नी अग्रोहा निवासी अनीता से अदालत में तलाक का केस चल रहा है। अभी तलाक नहीं हुआ था। इस बीच वर्ष 2014 में रवींद्र ने राजीव नगर निवासी लक्ष्मी से शादी करने के लिए हिंदू से मुस्लिम धर्म अपनाया। जांच में सामने आया कि रवींद्र ने दूसरी पत्नी से शादी के दो वर्ष बाद 2016 में लक्ष्मी को बताया कि उसका पहले भी विवाह हो चुका है। रवींद्र की पहली पत्नी से 22 वर्षीय बेटा केशव व दूसरी पत्नी से सात वर्षीय बेटा व करीब 9 महीने की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 रुपये किराया कम देने पर की थी रवींद्र की हत्या
मामले में पुलिस ने टिब्बा दानाशेर से आरोपी ई-रिक्शा चालक कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से बिहार निवासी कृष्णा हिसार के विनोद नगर में रह रहा है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी कृष्णा को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी डीलर रवींद्र से 30 रुपये किराये में घर छोड़ने की बात हुई थी, लेकिन रवींद्र उसे 20 रुपये दे रहा था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया था। गुस्से में उसने सूए से रवींद्र पर वार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed