फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bloody conflict between two parties in Gorchhi village

Hisar News: गोरछी गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 10 लोग घायल

Sat, 17 Feb 2024 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 17 Feb 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two parties in Gorchhi village
हिसार में घायल राम सिंह।
हिसार। गोरछी गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में गुटीय संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से एक दूसरे पर तेजधार हथियार और डंडों से हमला किया गया। हमले में दोनों पक्षों में चार महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भर्ती कराया गया। घायलों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। पुलिस को मामले से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन

खाल को लेकर हुआ विवाद
अस्पताल में उपचाराधीन सेवानिवृत्त सैनिक रामसिंह ने बताया कि कुछ समय से कुनबे के ही रतन सिंह के परिवार के साथ खेत में पानी के खाल को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका है। पांच दिन पहले भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शनिवार सुबह घर से दूसरे घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में रतन सिंह और उसके परिवार के सदस्यों ने घेर लिया और तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर भाई कृष्ण चंद्र, भतीजा भरत सिंह, बेटा पवन और परिवार की महिलाएं मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। हमलावराें ने सभी पर डंडों और तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

कई बार हो चुका है विवाद
अस्पताल उपचाराधीन रतन सिंह के बेटे प्रदीप ने बताया कि उनकी गांव में ही किराना की दुकान की हुई है। शनिवार दोपहर को बेटे आशीष के साथ दुकान पर बैठा था। पिता घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान कुनबे के ही कृष्ण और रामसिंह के परिवार वालों ने पिता रतन सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस बारे में परिवार के सदस्यों ने फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो देखा कि हमलावर हाथों में तेजधार हथियार लिए हुए थे। जब बीच बचाव किया तो सभी पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed