फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bloody clash between two groups in money transaction, eight injured

रुपये के लेनदेन में दो गुटों में खूनी संघर्ष, आठ घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash between two groups in money transaction, eight injured
हांसी। समाधा रोड स्थित गणेश कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे रुपये के लेनदेन को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के सात पुरुष और एक महिला को चोटें आईं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक गुट के चार लोगों की हालत गंभीर के चलते हिसार रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घायल अजय, नरेश, विकास व बित्ता ने बताया कि वह अपने घर में बैठे थे। अचानक कर्मवीर व उनके परिवार के सदस्यों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया, जिससे वह और उसके परिवार के लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे गुट के रामपाल, सोनू, कर्मवीर व सीता को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल के परिवार की महिला मूर्ति ने बताया कि हमने बित्ता व अन्य साथियों को 12 वर्ष पूर्व लड़की की शादी में 75 हजार रुपये व 8 ग्राम सोना दिया था। अब उक्त लोग इसे लौटाने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

समाधा रोड पर दो गुटों में आपसी झगड़ा हुआ। कुछ लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनको अस्पताल में दाखिल करवाया है। घायलों के बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। - नितिन कुमार, सब इंस्पेक्टर, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed