{"_id":"57ed63504f1c1bc01c5744ce","slug":"block-samiti-chairman-election-hisar-baljeet-singh-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक समिति फर्स्ट में इनेलो के बलजीत सिंह बने चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक समिति फर्स्ट में इनेलो के बलजीत सिंह बने चेयरमैन
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Baljeet singh
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब आठ महीने बाद कराए गए ब्लॉक समिति प्रथम के चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के बलजीत सिंह सर्वसम्मति से चेयरमैन चुने गए। वाइस चेयरमैन में मय्यड़ गांव की भाजपा से जुड़ी अनीता 14 वोट लेकर विजेता बनी। चुनाव के समय इनेलो विधायक भी मौके पर मौजूद रहे।
जनवरी महीने में पंचायत के चुनाव कराए गए थे। हिसार की कुल 9 ब्लॉक समितियों में से 8 में चेयरमैन के चुनाव हो चुके हैं। इन सभी में भाजपा ने अपने चेयरमैन, वाइस चेयरमैन बनाए हैं। चार बार स्थगित किए जाने के बाद वीरवार को ब्लॉक समिति प्रथम का चुनाव कराया गया। एसडीएम अशोक बंसल की निगरानी में चेयरमैन पद के लिए 11 बजे चुनाव शुरू हुआ। लघु सचिवालय स्थित बीडीपीओ कार्यालय में यह चुनाव कराया गया। जिसमें चेयरमैन पद अनुसूचित वर्ग के प्रत्याशी के लिए आरक्षित था। वार्ड 19 के बलजीत सिंह का एकमात्र नामांकन आने पर उन्हें सर्वसम्मति से चेयरमैन घोषित किया गया। वाइस चेयरमैन के लिए चार नामांकन आए। इन सभी के नामांकन के बाद ईवीएम से वोटिंग कराई गई। जिसमें वार्ड दस से ब्लॉक समिति सदस्य अनीता रानी 14 वोट लेकर विजेता बनी। वार्ड 18 के राजकुमार को 8, वार्ड 6 से श्यामलाल को 4 तथा वार्ड 25 के राजेेश को चार वोट मिले।
नवनियुक्त चेयरमैन बलजीत मंगाली ने कहा कि सभी को साथ लेकर अपने एरिया में विकास कार्य कराएंगे। जनता की आवाज को बुलंद करेंगे।
इनेलो जिंदाबाद के लगे नारे
चेयरमैन बलजीत सिंह का नलवा विधायक रणबीर गंगवा, बरवाला विधायक वेद नारंग, उकलाना विधायक अनूप धानक, इनेलो महिला विंग अध्यक्ष शीला भ्याण, जिला अध्यक्ष राजेंद्र लितानी, इनेलो एससी प्रकोष्ठ के सत्यनारायण मंगाली, इनेलो प्रवक्ता मंदीप बिश्नाई सहित अन्य पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। बीडीपीओ ब्लॉक में इनेलो जिंदाबाद, ओमप्रकाश चौटाला जिंदाबाद के नारे लगे।
विज्ञापन
वाइस चेयरमैन का स्वागत
भाजपा समर्थित वाइस अनीता रानी वाइस चेयरमैन का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि हेमंत कुमार, सुभाष मय्यड़, दीपा सरपंच, मनोज मय्यड़, सोनू, लीला मय्यड़ सहित अन्य ने जीत पर खुशी जाहिर की। अनीता को वाइस चेयरमैन बनने पर बधाई दी।
इनेलो विधायक बोले
नलवा विधायक रणबीर गंगवा ने कहा कि पिछले 8 महीने में चार बार ब्लॉक समिति के चुनाव स्थगित कर सरकार ने लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया। ब्लॉक समिति के सभी 30 सदस्यों ने सर्वसम्मति से बलजीत को चेयरमैन चुनकर भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया है। हिसार से यह भाजपा की उलटी गिनती की शुरूआत हो गई है। वहीं बरवाला से विधायक वेद नारंग ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सत्य की जीत है। इंडियन नेशनल लोकदल की विजय है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान ब्लॉक समिति सदस्य शर्मिला, पूनम रानी, अनिल कुमार, राममेहर, सुनील देवी, श्यामलाल, संजय, विजय, सुलोचना, अनिता, रोहताश, मुनीष कुमार, मोहित, शीला, कुलदीप, सुनीता, अनिल कुमार, राजकुमार, बलजीत सिंह, राजेश कुमार, जोगेंद्र , बैबी, मुकेश, अनिल कुमार, राजेश, शारदा, कांता देवी, सुरेंद्र, तायल सिंह, रेखा उपस्थित थे।