फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BLO-BLA meeting tomorrow at 205 polling stations

Hisar News: 205 मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए की बैठक कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
BLO-BLA meeting tomorrow at 205 polling stations
हांसी। विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को गति देने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्र के सभी 205 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ व बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को आयोजित होने वाली इस बैठक में मतदान केंद्र स्तर पर मतदाता सूची से संबंधित दावों, आपत्तियों, नए नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने व अन्य आवश्यक सुधारों पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही बीएलओ व बीएलए आपसी समन्वय स्थापित कर पुनरीक्षण कार्य को और अधिक प्रभावी बनाएंगे। एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए सभी संबंधित पक्षों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed