{"_id":"628927fb0c7abb7180207cfd","slug":"bjp-supported-councilor-dr-mahendra-jain-was-dressed-as-congressman-by-deependra-hooda-hisar-news-hsr632293078","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा समर्थित पार्षद डॉ. महेंद्र जैन को दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेसी पटका पहनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा समर्थित पार्षद डॉ. महेंद्र जैन को दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेसी पटका पहनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। भाजपा समर्थित पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा को राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस का पटका पहनाया। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि डॉ. महेंद्र जुनेजा का घर वापस आने पर हम स्वागत करते हैं। दूसरी ओर, डॉ. महेंद्र जुनेजा ने मोबाइल पर बातचीत में कहा कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन नहीं की है। दीपेंद्र उनके आवास पर पारिवारिक रिश्ते के तहत आए थे।
डॉ. महेंद्र जुनेजा पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय हिसार नगर परिषद में मनोनीत पार्षद रहे चुके हैं। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। 2019 में दूसरी बार भाजपा समर्थित पार्षद बने। शनिवार रात करीब 9 बजे डॉ. महेंद्र जुनेजा के आवास पर राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि डॉ. महेंद्र जुनेजा कांग्रेसी रहे हैं। आज अपने परिवार में लौट आए हैं। उन्हें पार्टी में हर स्तर पर मान सम्मान दिया जाएगा।
इस मौके पर उकलाना से पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सूरा, धर्मबीर गोयत, सुदर्शन मुखीजा, हरीश छाबड़ा ,श्याम मधु, अश्विनी चुघ, मोहनलाल सहित अन्य उपस्थित रहे। बता दें कि कुलदीप बिश्नोई के सक्रिय रहने तक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा हिसार शहर की राजनीति से दूर रहते थे। अब कुलदीप के कांग्रेस से नाराज होने तथा कांग्रेस के नए अध्यक्ष उदयभान बनाए जाने के बाद हिसार शहर की राजनीति में अपनी पैठ बनाने में लगे हैं।