फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP state president Dhankhar paid tribute to the martyrs by lighting a lamp on the red road

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने लाल सड़क पर दीप जलाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP state president Dhankhar paid tribute to the martyrs by lighting a lamp on the red road
हांसी। हरियाणा की भूमि वीरों की भूमि है। प्राचीन काल से ही राष्ट्रीय प्रेम, शौर्य और बलिदान का प्रतीक हरियाणा आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भी अपनी उपस्थिति को सबके समक्ष प्रस्तुत कर रहा है। हांसी के वीरों ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों की सरकार को नाकों चने चबाने का जो शौर्य दिखाया था, उसके लिए उनके प्रति जितनी कृतज्ञता और सम्मान प्रदर्शित किया जाए, वह कम है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भाजपा हरियाणा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से हांसी के लाला हुकुमचंद जैन पार्क में उनके बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने की। कार्यक्रम का संयोजन कमलेश कुमार गर्ग व व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कुलदीप गौतम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, हांसी विधायक विनोद भयाणा, हरियाणा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक बालकृष्ण अग्रवाल, हिसार सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी, जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया व प्रवीण पोपली, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा शामिल रहे। राज्यसभा सांसद डीपी वत्स व पूर्व मंत्री कविता जैन ने वर्चुअल माध्यम से श्रद्धांजलि दी। ओमप्रकाश धनखड़ नेे लाल सड़क पर शहीदों की याद में दीपक जलाए। नंदा जाट, रूपा खाती सहित क्षेत्र के अन्य शहीदों की शहादत को स्मरण करते हुए उन्होंने युवाओं को इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शहीद हुकुमचंद जैन के परिवार के सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

----
मैं तो संगठन से हूं, जिला तो सरकार को बनाना है -
हांसी से विधायक विनोद भ्याना ने प्रदेश अध्यक्ष से मांग करते हुए कहा कि हांसी के वर्चस्व को बरकरार रखने के लिए हांसी को राजस्व जिला घोषित करवाया जाए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मैं संगठन से हूं, विधायक की बात का पूरा समर्थन करता हूं, मगर जिला सरकार को ही बनाना है। वहीं, समारोह में डिस्टेंस, मास्क, 50 लोगों की संख्या के मानकों की सरेआम अवेहलना की गई।
विज्ञापन

----
डॉ. रमेश पूनिया ने विधायक पर उठाए सवाल....
नागरिक अस्पताल हिसार के जीव वैज्ञानिक डॉ. रमेश पूनिया ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए हांसी विधायक पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि गरीब रेहड़ी चालक ,मजदूर का बिना मास्क मिलने पर 500 रुपये का चालान किया जाता है। एक माननीय कोरोना संक्रमित मिलने के बाद 7 दिन भी होम आइसोलेशन के नियम को नहीं मानता। राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत करता है। बता दें हांसी विधायक विनोद भयाणा 14 जनवरी को संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed