फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP meting for ZIP Chairmen

चेयरमैन बनाने के लिए दो घंटे चली कैप्टन की क्लास

Fri, 12 Feb 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो
अमर उजाला हिसार / ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
BJP meting for ZIP Chairmen

जिला परिषद तथा ब्लॉक समितियों के चेयरमैन बनाने के लिए वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने वीरवार को नवनिर्वाचित सदस्यों से राय जानी। बैठक में जिला परिषद के 17 सदस्यों ने पहुंचकर अपना बहुमत जताया। कुल 9 ब्लॉक समितियों में से 8 ब्लॉक समितियों के सदस्य भी बहुमत के साथ कैप्टन से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन

सीएम के विदा होने के बाद कैप्टन अभिमन्यु सीधे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पहुंचते ही कैप्टन अभिमन्यु ने जिला परिषद के सदस्यों से परिचय हासिल कर उनसे करीब एक घंटे तक विमर्श किया। जिला परिषद सदस्यों ने कैप्टन अभिमन्यु पर भरोसा जताया। इस मौके पर श्रीनिवास गोयल, मनदीप मलिक, केएल रिणवा, जोगीराम सिहाग, जितेंद्र जोग, योगेश सिहाग, सीमा गैबीपुर, कर्ण सिंह राणोलिया, अजय सिंधु सहित भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि फरवरी माह में ही चेयरमैन बना लिए जाएंगे। 21 फरवरी से चेयरमैन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सफाई अभियान को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। यहां भी बता दें कि जिला परिषद के 13 सदस्य करीब दस दिन पहले पहले कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। अब यह आंकड़ा 17 तक पहुंच गया। इसके अलावा कुछ लोगों ने फोन पर संपर्क कर कैप्टन के साथ रहने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह 17 जिला पार्षद पहुंचे

कृष्ण सरसाना, अरुणदत्त शर्मा, मीना शर्मा, कुलदीप यादव, ब्रह्मदेव, राजबीर खेदड़, ममता वाल्मीकि, संदीप छाछिया, रमेश श्योराण, सुदेश गुराना, सरोज बामल, जिले सिंह, पूनम पूनिया, सुरेंद्र कापडो, अनीता, ओमप्रकाश जांगड़ा व सुमित्रा।


उकलाना को छोड़ बाकी सभी ब्लॉक समिति का बहुमत

ब्लॉक समिति के सदस्यों के साथ कैप्टन अभिमन्यु ने बडे़ हॉल में मीटिंग की। यहां हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय, अग्रोहा, आदमपुर, बरवाला की ब्लॉक समितियों के सदस्य बहुमत के साथ पहुंचे। यहां उकलाना ब्लॉक समिति के सदस्यों का बहुमत नहीं था। कैप्टन से मुलाकात कराने से पहले बाकायदा इन सदस्यों की हाजिरी ली गई थी।


टीम की तरह से काम करेंगे

कैप्टन अभिमन्यु ने उपस्थित लोगों से कहा कि आप लोगों को लोगों ने विश्वास के साथ चुना है। अपने एरिया में काम कराना आपकी जिम्मेदारी है। आप-हम मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे। एक टीम की तरह मिलकर काम करेंगे। स्वाभाविक है जो टीम का सदस्य होगा उसके साथ हमारी मदद ज्यादा रहेगी। आपके सभी जायज कामों को कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में राहें रपटीली होती हैं। कुछ लोग आपको खराब करने के लिए आएंगे उनसे सावधान रहना। छह महीने ईमानदारी, नेक नीयत से काम कर लिया तो कामयाब हो जाओगे। चुनाव में जीतने के बाद अब सब एक हैं। पार्टी से जुड़ा या न जुड़ा होने का अब कोई भेद नहीं।


कैप्टन का इशारा 16 से 18 चंडीगढ आएं

वित्तमंत्री ने कहा कि हिसार के बीडीसी, जिला परिषद सदस्यों से पर्सनली मिलने के लिए 16, 17, 18 फरवरी को चंडीगढ़ में दोपहर दो से तीन बजे तक उपलब्ध रहूंगा। अपने अपने चेयरमैन के नाम तय करके आ जाओ। जो लोग नाम नहीं तय कर पा रहे हों हम पर छोड़ना चाहें तो फिर हमें बता दें। अगर हम पर छोंडे़ तो पूरी आत्मा के साथ विश्वास करें।


जनप्रतिनिधियों को सम्मान दिलाएंगे

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि जनप्रतिनिधियों की बात सम्मान पूर्वक सुनें। उनकी जायज बात को माना जाए। हर हाल में उनका मान सम्मान रखा जाए।


मैं तो मिठाई खाने आया था, भाई हूं डांटूंगा भी

जनप्रतिनिधियों के साथ मजाकिया अंदाज में वित्तमंत्री ने कहा कि मैं तो इंतजार में था कि आज हिसार में बड़ी मिठाइयां खाने को मिलेंगी। आप लोग तो लेकर नहीं आए। शायद आप लोग शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे हो। चलो अगली बार मिलकर मिठाई खाएंगे। उन्होंने अपनेपन के अंदाज से कहा कि कोई गलत काम मेरे पास लेकर मत आना भाई होने के नाते आपके डांटने का अधिकार भी रखता हूं।


20 प्लस के साथ चेयरमैन बनाने की तैयारी

हिसार में जिला परिषद में भाजपा का चेयरमैन बनना तय है। अनुमान है कि भाजपा 20 प्लस के आंकडे़ के साथ अपना चेयरमैन बनाने की तैयारी कर रही है। ब्लॉक समितियों में भी भाजपा का ही कब्जा होने की उम्मीद है। 9 ब्लॉक समितियों में से 8 में भाजपा समर्थन जुटाने में काफी हद तक कामयाब हो चुकी है।


दो घंटे साथ रहे

जिला परिषद, ब्लॉक समिति के सदस्यों की यह बैठक मीडिया से दूर रखी गई थी। वीरवार की सुबह ही जनप्रतिनिधियों के पास मैसेज पहुंचे थे। जनप्रतिनिधियों से मिलने का समय तीन बजे तय किया गया था। करीब पांच बजे से सात बजे तक कैप्टन अभिमन्यु रेस्ट हाउस में सदस्यों से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed