फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP-JJP's joint 50 announcements to be implemented in state in next six months: Dushyant Chautala

दुष्यंत चौटाला का बड़ा एलान- अगले छह माह में लागू होंगी भाजपा-जजपा की 50 घोषणाएं

Sun, 26 Jan 2020 11:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
BJP-JJP's joint 50 announcements to be implemented in state in next six months: Dushyant Chautala
बहुउद्देश्यीय हॉल और थियेटर का उदघाटन करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और जजपा की संयुक्त सरकार बेहतर तरीके से कार्य करते हुए प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर रही है। दोनों पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को लेकर लगातार विस्तार से चर्चा की जा रही है। आने वाले छह माह में दोनों पार्टियों की 50 से अधिक योजनाओं को प्रदेश में लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री शनिवार को जाट कॉलेज में 30 किलोवाट सोलर प्रणाली, पीजी ब्लॉक तथा नए विज्ञान भवन के उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि दुष्यंत ने अपने सांसद कार्यकाल के दौरान इस सोलर प्रणाली के लिए 12 लाख की राशि कॉलेज को प्रदान की थी। इस अवसर पर पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक व पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा भी मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने महाविद्यालय में ऑडिटोरियम निर्माण का खर्च अपने स्वैच्छिक कोष से वहन करने की घोषणा करते हुए संस्था से मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाने का आह्वान किया। हमें हिसार को खेल के किसी विशेष क्षेत्र में स्पेशलिस्ट बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य शिक्षण संस्थाओं को भी सब्सिडी पर सोलर प्रणाली स्थापित करवाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र सिंह लितानी, जाट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह, जाट शिक्षण संस्थाओं की प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान अजमेर सिंह ढांडा, सचिव मास्टर थाम्बूराम, कोषाध्यक्ष एडवोकेट परविंदर मलिक, जिलाध्यक्ष जयपाल बांडाहेड़ी, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, सजन लावट आदि मौजूद थे।


लॉ कॉलेज में समस्याएं भी सुनीं
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने छाजूराम विधि महाविद्यालय में बहु उद्देश्यीय हॉल, थियेटर तथा न्यू एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। उपमुख्यमंत्री ने विधि महाविद्यालय के भवन का निरीक्षण कर परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूनम चहल, पूर्व प्राचार्य कुलवंत मलिक, गुरदीप सिंह चड्डा, हरफूल खान भट्टी, एडवोकेट तरुण गोयल, दिलदार पूनिया तथा कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed