{"_id":"675a8a30b6283f52330f0803","slug":"bike-rider-dies-due-to-negligence-of-bulldozer-driver-hisar-news-c-21-hsr1020-522934-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बुलडोजर चालक की लापरवाही से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बुलडोजर चालक की लापरवाही से बाइक सवार की मौत
Thu, 12 Dec 2024 12:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:31 PM IST
विज्ञापन
अग्रोहा। मीरपुर के पास मंगलवार दोपहर सड़क पर काम कर चालक ने लापरवाही से बुलडोजर का मुंह सड़क की तरफ घुमा दिया, जिससे कुलेरी की ओर से आ रहे बाइक सवार के सिर में चोट आई। घायल बाइक सवार पंजाब के मोहली में रहने वाला मोहंदीप को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मोहाली के रहने वाले चंदन कुमार ने बताया कि बड़ा बेटा मोहंदीप गोरखपुर न्यूक्लियर पावर में नौकरी करता था। वह अग्रोहा में किराये के मकान पर रहता था। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे वह ड्यूटी खत्म कर बाइक पर अग्रोहा जा रहा था। मीरपुर के पास पहुंचा तो एक बुलडोजर चालक ने काम के दौरान लापरवाही बरतते हुए बुलडोजर का मुंह सड़क की ओर घुमा दिया, जिससे बेटे के सिर में चोट आई और उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन