{"_id":"5d7156ff8ebc3e017941ddb3","slug":"bike-chalan-hisar-news-rtk5161970191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट बाइक का काटा 28 हजार रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट बाइक का काटा 28 हजार रुपये का चालान
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सितंबर से यातायात के नए नियम वाहनों चालकों के लिए भारी पड़ रहे हैं। वीरवार की इसी कड़ी में नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने भी एक बुलेट बाइक का 28 हजार रुपये का चालान किया।
नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को हम चेकिंग अभियान के तहत वाहनों के चालान काट रहे थे तो एक युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर आया तो उसने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हमने उसे रुकने का इशारा किया और उसे रुकवाकर जब उसके कागजात मांगे तो उसके पास सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा कोई कागजात नहीं मिले। बाइक चालक के पास न तो रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। इसके अलावा बाइक का सायलेंसर भी बदलकर पटाखे मारने वाला सायलेंसर लगा रखा था।
इन नियमों के उल्लंघन पर किया चालान
बिना रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पांच हजार रुपये, बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस दो हजार रुपये, एयर पॉल्यूशन स्टैंडर्ड का उल्लंघन 10 हजार रुपये, बिना हेलमेट एक हजार रुपये और बुलेट के सायलेंसर से पटाखे बजाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।