{"_id":"61abb68ad2efa7220c00c3b1","slug":"big-animal-hospitals-will-be-opened-in-every-district-three-big-labs-will-also-open-dalal-hisar-news-hsr618588257","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में बड़े पशु अस्पताल खोले जाएंगे, तीन बड़ी लैब भी खुलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में बड़े पशु अस्पताल खोले जाएंगे, तीन बड़ी लैब भी खुलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी (हिसार)। प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपये का दुग्ध उत्पादन होगा। जिसके लिए हर जिले में बड़े पशु अस्पताल खोले जाएंगे। साथ ही जांच के लिए तीन बड़ी लैब भी प्रदेश में खुलेंगी। कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि अगर कोई पशु बीमार हो जाता है तो किसान के एक कॉल पर मोबाइल वैन उसके घर तक आएगी, जिसमें डॉक्टर सहित स्टाफ मौजूद होगा। कृषि मंत्री शनिवार को हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय, सिवानी में बाल पशु मेले में पशुपालकों को संबोधित कर रहे थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों का हक सवाया करने पर बल दे रही है। मछली पालन, पशुपालन, बागवानी एवं कृषि से जुड़ी योजनाएं किसान की आमदनी दोगुनी करने में सहायक ही नहीं, बल्कि कारगर है। इसके लिए सरकार ने हर जिले में बड़े पशु अस्पताल खोलने और 50 से अधिक कॉल सेंटर खोलने का निर्णय लिया है।
प्रोसेसिंग यूनिट भी होगी स्थापित
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि दुध और कृषि के प्रोजेक्ट के लिए प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की जाएगी। ताकि किसानों को सीधे उनके नजदीक ही व्यापार से जोड़ा जा सके। कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10 हजार करोड़ रुपये का दुग्ध उत्पादन है। इसे दोगुना करने पर बल दिया जा रहा है। दलाल ने कहा कि पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए मुर्राह नस्ल के पशुओं से कृत्रिम गर्भाधान करवाना चाहिए।
विज्ञापन
120 पुरस्कार भी वितरित किए
कृषि मंत्री ने कहा कि पीपीपी योजना के तहत गरीबी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामोदय उत्थान मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत एक लाख परिवारों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों की लाखों रुपये की प्रोत्साहन राशि के 120 पुरस्कार वितरित किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान खेती हर बीमा योजना के तहत 7 लाभार्थियों को 3.50 लाख रुपये की राशि वितरित की।
परंपरागत खेती छोड़े, भेड़ पालन, मधुमक्खी पालन पर दें जोर
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि जमीन की ताकत घटती जा रही है, जबकि लागत बढ़ती जा रही है। इसलिए किसान परंपरागत खेती की बजाय बागवानी, सब्जी, मशरूम, सूअर पालन, मुर्गी पालन, भेड़ पालन, मधुमक्खी पालन व मछली पालन आदि के व्यवसाय को अपनाएं। ताकि उनकी आय व रोजगार बढ़ सके। उन्होंने कहा कि किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना का अपनाना चाहिए, जिस पर सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है।
प्रतियोगिता के माध्यम से उत्तम नस्ल के पशु पालने के लिए किया प्रेरित
हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के प्रबंधक निदेशक डॉ. किशन बागोरिया व महानिदेशक डॉ. विरेंद्र सिंह लौरा ने कृषि एवं पशु पालन मंत्री जयप्रकाश दलाल का स्वागत किया। इस मेले में प्रोजनी टेस्टिंग एवं चयन प्रोग्राम द्वारा पैदा किए जाने वाले विभिन्न हरियाणा नस्ल के बछड़े तथा बछड़ियां तथा मुर्रा नस्ल की कटड़े और कटड़ियों की प्रतियोगिता के आयोजन के द्वारा पशुपालकों को उत्तम नस्ल के पशु पालने एवं नस्ल सुधार करने हेतु कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया है। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ ब्रह्मजीत सिंह, उपनिदेशक डॉ सत्यप्रकाश वर्मा, एसडीओ डॉ. सुनील खुराना, डॉ. विद्यासागर बंसल, डॉ विनोद श्योराण ,डॉ जगबीर झाझरिया, डॉ सहीराम, डॉ रणबीर रंगा, पूर्व चैयरमैन अनिल झाझड़िया, मंडल अध्यक्ष लाल सिंह लालू, नपा चैयरमेन सुरेश खटक, सुनील थेबड़, संजय राहड़, निजी सचिव जेपी दुबे, राजकुमार जांगड़ा, रमेश पोपली, बलदेव मास्टर, गुलशन मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।