फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhoomi of Satrod Kalan became a member of the National Honor Society in New York.

Hisar News: सातरोड़ कलां की भूमि न्यूयार्क में नेशनल ऑनर सोसायटी की मेंबर बनी

Tue, 04 Apr 2023 09:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Apr 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi of Satrod Kalan became a member of the National Honor Society in New York.
भूमि श्योराण नेशनल ऑनर सोसायटी मेंबर के सर्टिफिकेट के साथ।
फोटो 12
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। गांव सातरोड़ निवासी भूमि श्योराण को न्यूयार्क की नेशनल ऑनर सोसायटी एवं आरएचओ कापा नेशनल सोशल स्टडीज ऑनर सोसायटी ने स्कॉलरशिप, लीडरशिप व सर्विस इन सोशल स्टडीज के आधार पर न्यू हायडे पार्क मेमोरियल हाई स्कूल का मेंबर चुना है। इससे पहले भूमि श्योराण को वर्ष 2019 में नेशनल जूनियर ऑनर सोसायटी ने भी न्यू हायडे पार्क मेमोरियल हाई स्कूल का सदस्य चुना गया था। संदीप श्योराण ने बताया कि उनकी बेटी को राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिला है, जो कि सीनियर लेवल सीनियर सेकेंडरी के बाद चुनिंदा बच्चों को ही मिलता है। भूमि का चयन नेतृत्व, नागरिकता, चरित्र, सेवा, व्यवहार व छात्रवृत्ति आदि के आधार पर किया गया है। संदीप श्योराण मूल रूप से सातरोड़ कलां के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से न्यूयार्क में रह रहे हैं। संदीप श्योराण वहां पर खुद का बिजनेस करते हैं। उनकी पत्नी विभा श्योराण गांव सिसाय की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed