{"_id":"615b22ee8ebc3e0bc6260bfc","slug":"bhiwani-s-olympian-pooja-bohra-will-show-the-power-of-punch-in-hisar-hisar-news-hsr613470756","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में भिवानी की ओलंपियन पूजा बोहरा दिखाएगी पंच का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में भिवानी की ओलंपियन पूजा बोहरा दिखाएगी पंच का दम
विज्ञापन
हिसार। हिसार में होने वाली पांचवीं एलीट महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भिवानी की ओलंपियन पूजा बोहरा के अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप की कई मेडलिस्ट खिलाड़ी दमखम दिखाने पहुंचेंगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक में भिवानी की बॉक्सर पूजा बोहरा का बेहतरीन प्रदर्शन रहा, हालांकि वह पदक से चूक गई थी। अब पूजा महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाने हिसार पहुंचेंगी। प्रतियोगिता 21 से 27 अक्तूबर तक सेंट जोसएफ इंटरनेशनल स्कूल में होगी। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के सचिव रविंद्र पानू ने बताया कि रविवार को हरियाणा टीम में खेलने वाली 12 बॉक्सरों के नाम फाइनल किए गए हैं। रविवार को रोहतक में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई थी। इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ियों का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से आयोजित होगी।
ये खिलाड़ी दिखाएंगी पंच का दम
45 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी की नीतू
48 से 50 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की संजिता
50 से 52 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की मीनाक्षी
52 से 54 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की रेणू
54 से 57 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार की पूनम
57 से 60 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी की जेसमीन
60 से 63 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की प्रवीण
63 से 66 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार की ज्योति
66 से 70 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार की किरण
70 से 75 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार की स्वीटी बूरा
75 से 81 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी की ओलंपियन पूजा बोहरा
81 से ऊपर किलोग्राम भारवर्ग में कैथल की नेहा
बॉक्स
खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था भी जल्द की जाएगी। हिसार प्रतियोगिता में पहुंचने वाली बॉक्सरों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- रविंद्र पानू, सचिव, हरियाणा बॉक्सिंग संघ