फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhim Army's march in protest against the lathi charge.

Hisar News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में भीम आर्मी का मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army's march in protest against the lathi charge.
भीम आर्मी के सदस्य विरोध मार्च निकालते हुए।
हिसार। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने शहर में सांकेतिक बंद का आह्वान किया। संगठन के सदस्यों ने नागोरी गेट से पारिजात चौक तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान राजगुरु मार्केट में व्यापारियों से समर्थन मांगा जिस पर व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराकर सांकेतिक बंद में सहयोग दिया।
विज्ञापन

भीम आर्मी के सदस्यों ने व्यापारियों को फूल भेंट कर उनका आभार भी जताया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर नागोरी गेट पर छात्र, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भीम आर्मी भारत एकता मिशन हरियाणा के प्रदेश महासचिव संतलाल आंबेडकर ने कहा कि देश के छात्र और युवा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, पेपर लीक, भर्ती घोटालों और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनकी आवाज को लाठीचार्ज और दमन के जरिए दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी शिक्षा और रोजगार के अधिकार की लड़ाई में छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed