फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bhim Army protested outside ADGP office demanding justice for the victim sisters

Hisar News: एडीजीपी कार्यालय के बाहर भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर पीड़ित बहनों के लिए मांगा न्याय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army protested outside ADGP office demanding justice for the victim sisters
हिसार में प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के सदस्यों को रोकने पहुंचीं पुलिस अ​धिकारी तो हाथ जोड़कर गु
हिसार। सेक्टर 1/4 की दो बहनों के साथ 15 अप्रैल को मारपीट व बदतमीजी के मामले में न्याय दिलाने के लिए मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एडीजीपी) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन को ने कमांडो तैनात किए। प्रदर्शनकारी क्रांतिमान पार्क से नारे लगाते हुए एडीजीपी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद पीडितों व भीम आर्मी का प्रतिनिधिमंडल एडीजीपी श्रीकांत जाधव व एसपी गंगाराम पूनिया से मिला। पीड़िता ने कहा कि उनके केस का जांच अधिकारी आज तक उनके सम्मुख आया ही नहीं है। जांच अधिकारी ने आरोपियों से मिलीभगत करके आरोपियों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की है। पीड़िताओं के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 सीआरपीसी के बयान कलमबद्ध हो चुके हैं तो फिर क्यों एक आरोपी को सारी धाराएं तोड़कर पुलिस ने मंगलवार को जमानत दिलवा दी। एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने पीड़ितों को आश्वास्त करते हुए कहा कि इस मामले की जांच अब जींद के डीएसपी करेंगे। तीन दिनों में निष्पक्ष करवाई अमल में ला दी जाएगी। एडीजीपी के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलदीप वाल्मीकि, प्रभारी विजय आठवाल, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी प्रदीप भानखड़, आजाद समाज पार्टी जिला प्रधान बजरंग इन्दल, प्रभारी प्रदीप राजोरिया, संतलाल आंबेडकर, दीपक वाल्मीकि, छात्र नेता अमित जाटव, मुन्ना वाल्मीकि, रामफल, पॉल टेलर, अशोक इंदल, जग्गी मंगाली, नैना, मनोज भाटला, समीर खान, मोनू, सतपाल, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed