{"_id":"69efbefa7f0d9960730e7db7","slug":"bharat-vikas-parishads-provincial-workshop-to-be-held-in-hisar-on-may-24-hisar-news-c-21-hsr1020-858523-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: 24 मई को हिसार में होगी भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: 24 मई को हिसार में होगी भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला
विज्ञापन
हिसार। चंडीगढ़ रोड स्थित निजी विश्वविद्यालय के सभागार में भारत विकास परिषद (भाविप) के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं वीर शाखा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला 24 मई को हिसार में होगी। इसका स्थान अभी तय नहीं हुआ है।
मुख्य वक्ता रहे प्रांत महासचिव रामनिवास वर्मा ने प्रस्तावित प्रांतीय कार्यशाला के उद्देश्य, स्वरूप एवं कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यशाला संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता निर्माण एवं सेवा, संस्कार, संपर्क और पर्यावरण जैसे परिषद के मूल आयामों को और अधिक प्रभावी बनाने में मददगार रहेगी। प्रांत महासचिव रामनिवास वर्मा ने कार्यशाला में विभिन्न सत्रों, प्रशिक्षण, विचार-विमर्श, अनुभव साझा कर भविष्य की कार्ययोजना बताई।
वीर शाखा के अध्यक्ष डॉ. रमेश आर्य की अध्यक्षता में प्रो. सुनील कुमार ने संचालन किया। बैठक में प्रांतीय वित्त सचिव गौरव गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, गतिविधि संयोजक (संपर्क) अशोक गुप्ता, गतिविधि संयोजक (संस्कार) हुक्मचंद गोयल, गतिविधि संयोजक (पर्यावरण) माणिक बंसल, सहसमन्वयक कमल बंसल, संरक्षक हरियाणा पश्चिम डॉ. तिलक राज आहुजा, जिला समन्वयक ऋषिराज बुड़ाकिया आदि मौजूद रहे।